֍:जातिगत जनगणना पर बोली सोनिया गांधी §ֆ:राहुल गांधी जातिगत जनगणना के जरिये पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी को सरकारी सुविधाओं का फायदा दिलाने के नाम पर साधने की कोशिश कर रहे हैं, और वही काम सोनिया गांधी खाद्य सुरक्षा कानून के जरिये करना चाहती हैं, क्योंकि कानून बनाने का क्रेडिट तो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को ही जाता है.
लोगों को मुफ्त राशन बांटकर गरीब कल्याण का जो श्रेय केंद्र सरकार ले रही है, सोनिया गांधी समझाना चाहती हैं कि कांग्रेस जो फायदा पहुंचाना चाहती थी, लोगों को तो मिल ही नहीं रहा है – क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार जनगणना ही नहीं करा रही है.
§֍:राहुल को मजबूत करने में जुटीं सोनिया गांधी§ֆ:गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस की ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीब कल्याण की ही बात करते रहे हैं.
सोनिया गांधी ने बीजेपी और मोदी के गरीब कल्याण के दावे पर वैसे ही चोट करने की कोशिश की है, जैसे बीजेपी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मुफ्त वाली स्कीम पर.
जैसे बीजेपी ने लोगों को समझा दिया कि गरीबों की असली हमदर्द केंद्र की बीजेपी सरकार की योजनाएं हैं, और केजरीवाल तो सिर्फ वादा करते हैं, बीजेपी की सरकार तो डिलीवर भी करती है.
§सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के कास्ट सेंसस अभियान को रफ्तार देने की जोरदार कोशिश की है. जैसे राहुल गांधी जातिगत जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, सोनिया गांधी ने वैसा ही उपाय राष्ट्रीय जनगणना में खोज लिया है.

