֍:इस स्टेडियम में हो सकता है फाइनल§ֆ:रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किया जा सकता है. वहीं टूर्नामेंट के शुरुआती दो प्लेऑफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे. फिर दूसरा प्लेऑफ और फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. इसी के साथ रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अपने दो घरेलू मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी. राजस्थान टीम अपने पांच होम मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी. वहीं बाकी के 2 घरेलू मैचों के लिए अभी वेन्यू तय होना बाकी है. वहीं, दिल्ली अपने 2 घरेलू मुकाबले विजाग के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेल सकती है. दिल्ली ने पिछले सीजन भी अपने कुछ घरेलू मुकाबले इस मैदान पर खेले थे. §֍:IPL ऑक्शन§ֆ:बता दें कि टूर्नामेंट के 18वें सीजन के लिए सऊदी अरब के जेद्दा शहर में मेगा ऑक्शन हुआ था. इस ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी, जिसमें कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. मेगा ऑक्शन 2 दिन तक चला था, जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया था.§देशभर में क्रिकेट के फैंस भरे हुए हैं. पहले ही आईपीएल अनाउंसमेंट हो चुकी है. यह 21 मार्च से शुरु होगा. लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है.

