֍:दिल्ली में मौसम गर्म§ֆ:दिल्ली के मौसम में गर्माहट महसूस होनी शुरु हो गई है. कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा दिख रहा है. न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर किसानों द्वारा उगाई गई फसलों के लिहाज से अच्छाि नहीं है. दिल्लीप में आज न्यूोतनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में न्यू नतम तापमान 10-12 डिग्री रहने और अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने 12 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में गरज और चमक के साथ हल्की या भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. 10-13 फरवरी के दौरान असम में छिटपुट हल्की बारिश होने की स्थिति बन रही है. वहीं, 12 फरवरी तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है.§देशभर में बीते कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विबाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस ज्या्दा और प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यानदा रहने की संभावना है. 12 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. साथ ही बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

