• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड: हल्द्वानी में रातों- रात फैली हिंसा की आग, DM वंदना ने किए बड़े खुलासे

Fiza by Fiza
February 9, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
उत्तराखंड: हल्द्वानी में रातों- रात फैली हिंसा की आग, DM वंदना ने किए बड़े खुलासे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:हल्द्वानी में क्यों फैली हिंसा की आग?§ֆ:

#WATCH | Uttarakhand: Security stepped up in several parts of the violence-hit area of ​​Haldwani.

Violence broke out in Banbhoolpura, Haldwani following an anti-encroachment drive yesterday. pic.twitter.com/dvVW1oGhU4

— ANI (@ANI) February 9, 2024


§ֆ:दरअसल, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस और भीड़ के बीच हिंसा देखने को मिली. हिंसा की वजह पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने को माना जा रहा है. हिंसा को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने कई बड़े खुलासे किए. डीएम वंदना सिंह ने बताया कि बनभूलपुरा में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है, और राज्य में इंटरनेट सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इस हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है. §֍:DM वंदना सिंह ने किए बड़े खुलासे §ֆ:

#WATCH | Haldwani violence | DM Nainital, Vandana Singh says, "…According to official information till now, two people have died." pic.twitter.com/1VWlOGwKZQ

— ANI (@ANI) February 9, 2024


§ֆ:डीएम ने कहा कि साजिश के तहत पुलिस टीम पर हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि भीड़ ने थाने को घेर लिया और थाने के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया. उन पर पहले पथराव किया गया और फिर पेट्रोल बम से हमला किया गया। थाने के बाहर वाहनों में आग लगा दी गई और धुएं के कारण दम घुटने लगा…पुलिस थाने की सुरक्षा के लिए ही आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया..बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है.

§֍:सामने आई हिंसा की वजह §ֆ:

#WATCH | Security heightened in the violence-hit area of Haldwani, Uttarakhand.

Violence broke out in Banbhoolpura, Haldwani yesterday, following an anti-encroachment drive. pic.twitter.com/aatgMlHiyh

— ANI (@ANI) February 9, 2024

§ֆ:मीडिया से बात करते हुए डीएम वंदना सिंह ने कहा कि जिस जमीन को खाली कराया गया है वो कोई धार्मिक जगह नहीं है बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में वो वन विभाग की जमीन है जिसे हमने खाली करवाया. जो ढांचा गिराया गया वह मदरसे के नाम पर पंजीकृत नहीं था. उन्होंने कहा कि लेकिन साजिश के तहत पुलिस टीम पर हमला किया गया और हमले की लंबी प्लानिंग की गई थी जिसके तहत पत्थर इकट्ठा किए गए, पेट्रोल बम बनाए गए और फिर हमला किया गया.डीएम वंदना सिंह ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर पेट्रोल बम से हमला किया गया. सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है.

§֍:भीड़ के पास थे पेट्रोल बम§ֆ:अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएम ने कुछ वीडियो दिखाए और कहा कि अकारण ही पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला किया गया. डीएम वंदना सिंह ने बताया, ‘अतिक्रमण हटाने का अभियान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था और किसी भी हालात से निपटने के लिए फोर्स तैनात की गई थी. पहले हमारी नगर निगम की टीम पर पथराव किया गया. योजना बनाई गई थी कि जिस दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा उस दिन हमला किया गया.पत्थर फेंकने वाली पहली भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया और दूसरी भीड़ आ गई जिसके पास पेट्रोल बम थे. हमारी टीम ने कोई बल प्रयोग नहीं किया.’
§ֆ:

#WATCH | Haldwani violence | DM Nainital, Vandana Singh addresses a press conference.

She says, "You can see (in the video) that the Police force and the administration are not provoking or harming anybody." pic.twitter.com/e6GL38vQB9

— ANI (@ANI) February 9, 2024


§ֆ:§֍:कोर्ट के आदेश के बाद चलाया था अभियान§ֆ:डीएम ने कहा, ‘हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में जगह-जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई. सभी को नोटिस और सुनवाई का समय दिया गया.कुछ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कुछ को समय दिया गया, जबकि कुछ को समय नहीं दिया गया. जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ अभियान चलाया गया. यह कोई पृथक गतिविधि नहीं थी और किसी विशेष परिसंपत्ति को लक्षित नहीं थी.’

§उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हल्द्वानी में पुलिस और भीड़ के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भारी भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर हमला किया जिसमें दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. आखिर ये पूरा मामला है क्या? जिसके बाद आज पूरे उत्तरखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, आईये जानें हैं इस रिपोर्ट के जरिए.
Previous Post

रासायनिक खाद से क्यों बेहतर है केंचुआ खाद, फसल में देखने को मिलेगी शानदार वृद्धि

Next Post

JK: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, लोगों के लिए जारी किया गया अलर्ट

Next Post
JK: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, लोगों के लिए जारी किया गया अलर्ट

JK: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, लोगों के लिए जारी किया गया अलर्ट

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.