֍:बजट में बिहार को क्या-क्या मिला है ?§ֆ:न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं. इनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की स्थापना, राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की सुविधा, पटना हवाई अड्डे की क्षमता विस्तार और बिहटा में एक ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट का विकास शामिल है.§֍:नजर नहीं आए जीतन राम मांझी§ֆ:इसी तरह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और बजट में की गई घोषणाएं इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं. प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले लगभग 30 NDA सांसदों में जेडीयू के ललन सिंह और संजय झा, साथ ही लोजपा (रामविलास) के सांसद शामिल थे. हालांकि, हम (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी इस बैठक में शामिल नहीं हुए.
§बिहार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर केंद्रीय बजट में बिहार के विकास से जुड़ी योजनाओं के ऐलान के लिए उन्हें धन्यवाद देने पहुंचे.

