֍:चावल के दामों में आई गिरावट §ֆ:’बिजनेसलाइन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम में चावल का भाव पिछले चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है. इसकी वजह से दुनिया के बाजारों में हलचल है क्योंकि वियतनाम दुनिया में चावल का बहुत बड़ा सप्लायर है. वियतनाम में चावल के गिरते दाम के बीच दुनिया के खरीदार अभी ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में हैं. वे तब तक कोई डील नहीं करेंगे जब तक दाम में कोई स्थिरता न आ जाए.§दुनिया के बाजारों में चावल के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वियतनाम और पाकिस्तान ने चावल के दाम तेजी से गिराए हैं. दोनों देशों का कहना है कि दुनिया में चावल की मांग में कमी आई है, जिससे उन्हें अपने चावल के दाम को गिराना पड़ा है. इन देशों ने इसलिए भी चावल के दाम घटाए हैं, क्योंकि उनकी करंसी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुई है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत भी अपने बाजार में चावल के दाम कम करेगा?

