֍:सोनू सूद के खिलाफ वारंट जारी §ֆ:वकील खन्ना ने आरोप लगाया था कि शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया था. अभिनेता सोनू सूद को इसी मामले में गवाही देनी थी. हाल ही में फतेह फिल्म करने वाले अभिनेता सूद को बार-बार सम्मन जारी किए गए, लेकिन उन्होंने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.§֍:अभिनेता की गिरफ्तारी के आदेश §ֆ:लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी किया है. वारंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है.§बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कारण, लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में गवाही देने से बचने के चलते गुरुवार को उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. दरअसल, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था.

