֍:कोर्ट ने भेजा Google को भेजा नोटिस§ֆ:आराध्या ने अपनी याचिका में मामले पर संक्षिप्त फैसले की मांग की है. इसके जवाब में कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद गूगल समेत अन्य वेबसाइट को नोटिस भेजा गया. नोटिस में ये तर्क दिया गया है कि फेक जानकारी अपलोड करने वालों ने कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं की है और बचाव का उनका अधिकार पहले ही बंद हो चुका है. मामले पर अगली सुनवाई 17 मार्च 2025 को होगी.§अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिर से नई याचिका दाखिल की है. इस याचिका में आराध्या ने दरखवास्त की कि उनकी हेल्थ को लेकर अलग-अलग वेबसाइट पर चल रही फेक और भ्रमित करने वाली जानकारी कई पोर्टल्स पर अब तक मौजूद है. जिसे जल्द से जल्द हटाया जाए. याचिका पर कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किया गया है.

