֍:रेलवे लाया यात्रियों के लिए सर्विस ऐप §ֆ:रेलवे का यह सुपर ऐप सभी सर्विस को देने का काम करेगा, जो अभी अलग-अलग ऐप से मिल रही हैं. इसकी मदद से रिजर्वेशन और अनरिजर्व्ड टिकट की बुकिंग कर सकेंगे.यहां से प्लेटफॉर्म टिकट, पार्सल बुकिंग और PNR की भी जानकारी ले सकेंगे. हालांकि इस ऐप के बाद IRCTC ऐप को बंद कर दिया जाएगा या वह आगे भी चलता रहेगा, उसके बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है.
§֍:रेलवे के इस सुपर ऐप के तहत ये सुविधाएं मिलेंगी §ֆ:• रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
• अनरिजर्व्ड टिकट
• प्लेटफॉर्म टिकट
• पार्सल बुकिंग
• PNR जानकारी
• फूड ऑर्डर और शिकायत आदि
§֍:मदद के लिए मिलेगा ट्रैवल असिस्टेंट§ֆ:रेलवे के इस न्यू सुपर ऐप के तहत यूजर्स को ट्रैवल असिस्टेंट फीचर भी मिलेगा, जिसमें सिंगल साइन-ऑन, ऑनबोर्डिंग और रेलवे पैसेंजर्स को कई तरह की सुविधाएं देखने को मिलेंगी.
§֍:अभी कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ये ऐप ?§ֆ:रेलवे के इस सुपर को अगर आप भी डाउनलोड करने का मन बना रहे हैं, आपको बता देते हैं कि यह अभी बीटा टेस्टिंग में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android और App Store पर मौजूद बीटा टेस्टिंग के स्लॉट्स फुल हो चुके हैं. हालांकि यह स्टेबल वर्जन में कब तक लॉन्च होगा, उसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
§रेल मंत्रालय की तरफ से एक नया सुपर ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम SwaRail है. पैसेंजर्स को इस ऐप पर रेलवे की तरफ से आम लोगों को मिलने वाली सभी सर्विस का एक्सेस मिलेगा. भारतीय रेल के इस न्यू सुपर ऐप को Centre for Railway Information Systems (CRIS) ने डेवलप किया है और अभी यह Play Store पर बीटा प्रोग्राम में है.

