֍:ग्रैमी ने जाकिर हुसैन को नहीं दी श्रद्धांजलि§ֆ:ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन रविवार रात 8 बजे लॉस एंजलिस में हुआ था. भारतीय वक्त के हिसाब से ये सोमवार की सुबह हुआ. यहां बियॉन्से, केंड्रिक लमार संग अन्य हॉलीवुड सिंगर्स ने अवॉर्ड अपने नाम किए. अवॉर्ड शो के ‘इन मेमोरियन’ सेशन के दौरान पिछले साल दुनिया को अलविदा कहने वाले कई संगीतकारों को याद किया गया. हालांकि इस वीडियो में उस्ताद जाकिर हुसैन कहीं नहीं थे. भारतीय म्यूजिक फैंस को ग्रैमी 2025 के आयोजकों की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे लेकर नाराजगी भी जताई है.§भारत के लेजेंडरी तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को आज भी फैंस याद करते हैं. जाकिर का निधन दिसंबर 2024 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था. 2024 में ही आयोजित हुए हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ग्रैमी में उस्ताद जाकिर हुसैन ने तीन बड़े अवॉर्ड जीतकर इतिहास भी रचा था. ग्रैमी में हर साल दुनिया छोड़ चुके सितारों को श्रद्धांजलि दी जाती है. हालांकि सोमवार सुबह 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियन’ सेशन के दौरान जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि नहीं दी गई. इससे उनके फैंस नाराज हैं.

