֍:दिल्ली में घटा LPG सिलेंडर का दाम§ֆ:राषट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बजट वाले दिन से 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये हो गया है. IOCL की वेबसाइट पर अपडेट किए गए दाम के मुताबिक, राजधानी में 1 फरवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1797 रुपये का मिलेगा, जो इस साल यानी 1 जनवरी को सिलेंडर का दाम में कटौती की गई थी. §֍:इन जगाहों पर भी बदला दाम§ֆ:देश के कई राज्यों के साथ महानगरों में भी दामों में कमी देखने मिली है. इसमें दिल्ली में दाम 1797 रुपये हो गया है. कोलकाता में 1907 रुपये मुंबई में 1749.50 रुपये और चेन्नई में ये कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये हो गई है. §֍:नए साल में हुई दूसरी कटौती§ֆ:नए साल की शुरुआत में ही यानि 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई थी. जिसके बाद दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक की कटौती की थी. वहीं, पिछले साल के दिसंबर महीने में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया गया था. §आज देश का आम बजट पेश होने जा रहा है. इससे कुछ घंटों पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे लोगों में खुशी देखी जा रही है. दरअसल, आज यानि 1 फरवरी को ऑयल ड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की है. यह दाम दिल्ली से लेकर मुंबई 7 रुपये तक घटे हैं. लेकिन दामों में कमी केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों में हुई है. वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, यानी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

