֍:टूना फिश खाने के कई फायदे§ֆ:बाकी मछलियों के मुकाबले टूना मछली की डिमांड देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है. इसकी हड्डियों में भारी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-डी और मैग्नीशियम बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है. टूना में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी खूब होती है तो ये हॉर्ट को भी मजबूत करता है. आंखों को हेल्दी रखने और वजन घटाने के लिए भी टूना मछली फायदेमंद बताई जाती है.§֍:द्वीप में मिलती हैं टूना की कई प्रजाति§ֆ:अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को टूना मछली का इलाका है. यहा भारी मात्रा में टूना मछली की लगभग चार प्रजातियां मौजूद हैं. फिशरीज एक्सपर्ट के अनुसार यहां खासतौर पर येलोफिन टूना, स्किपजैक टूना, बिग आई टूना और नेरिटिक टूना पाई जाती है. §भारत सरकार की ओर में मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. देश में कई राज्यों में मछली पालन भारी मात्रा में किया जाता है, क्योंकि भारत से कई देशों में मछलियों का निर्यात होता है. साथ ही देश में भी इसकी अधिक डिमांड है. ऐसे में भारत सरकार की ओर से टूना मछली के शौकीनों के लिए अब टूना हब की तैयारी की जा रही ह. ये हब अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बनने जा रहा है. जिसमें सरकार की ओर से हजारों करोड़ों का खर्च किया जाएगा. ऐसे में सीफूड इंडस्ट्री में प्रगति आएगी और लोगों के लिए रोजगार के लिए रास्ते खुलेंगे.

