֍:पूर्व सीएम ने दी जानकारी§ֆ:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बाजरा की फसलों के लिए एमएसपी नहीं मिलने के बाद, किसान अब मूंगफली, मूंग और सोयाबीन को एमएसपी से कम दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं.” अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के ज्याोदातर केंद्रों पर एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई है. जहां खरीद शुरू हुई है, वहां लक्ष्य कम दिए गए हैं, जिससे किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि प्याज की बंपर फसल के कारण किसानों को प्याज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है. उन्हें बहुत कम कीमतों पर प्याज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनके लिए अपनी लागत निकालना मुश्किल हो रहा है. गहलोत ने जोर देकर कहा, “राज्य सरकार को कृषि को प्राथमिकता देनी चाहिए और किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि उन्हें कम से कम नुकसान न हो.”§֍:कब शुरु होगा सत्र?§ֆ:राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को शुरु होने जा रहा है. यह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के साथ शुरु होगा. इसको लेकर राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि बागड़े सुबह 11 बजे अपना अभिभाषण देंगे. गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विधायक दलों की अलग-अलग बैठकें हुईं, जिसमें सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई.§ֆ:§֍:सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी§ֆ:मुख्यसमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्सस पर पोस्टा करते हुए लिखा, आज मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक ली. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे. बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी विकास योजनाओं एवं जन-कल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई.§राजस्थान में शुक्रवार से बजट शुरु होने जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार शाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए एक बयान दिया है. इसमें उन्होंने सरकार को सलाह दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के किसानों को प्याज समेत कई फसलों के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को कृषि को प्राथमिकता देनी चाहिए और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए. इसको लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया.

