֍:केजरीवाल ने कही ये बात§ֆ:अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने यह मुद्दा कुछ दिन पहले उठाया था. जब हरियाणा से आने वाले पानी का अमोनिया लेवल धीरे-धीरे बढ़ने लगा तो आतिशी जी ने नायब सिंज जी को फोन किया, एक बार किया, दो बार किया, तीन बार किया, चार बार किया उनसे रिक्वेस्ट की कि अमोनिया का लेवल बहुत बढ़ रहा है. इसको प्लीज कम करवाइए दिल्ली के अंदर लोगों के लिए लिए जान का खतरा बना हुआ है.§֍:मुद्द उठाने पर कम हुआ पीपीएम§ֆ:अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हम चाहते थे समाधान मिले इसलिए आतिशी जी ने कई दिन तक उनको फोन किया लेकिन उन्होंने समाधान नहीं दिया. जब हमने यह मुद्दा उठा कि पीपीएम 7 तक पहुंच गया है. तभी से पीपीएम कम होना शुरु हो गया. अमोनिया तीन पर आ गया. इसका मतलब यही कर रहे थे और इन्होंने ही कम कर दिया पहले इन्होंने ज्यादा किया और इन्होंने ही कम कर दिया अचानक शोर करने से अमोनिया कम कैसे हो गया तो कौन कर रहा था.§֍:अमित शाह और राहुल गांधी को चैलेंज§ֆ:उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और कांग्रेस वाले दोनों मिल गए हैं और दोनों मिलकर दिल्ली के लोगों की जान और सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आज इनको संजय सिंह अभी निकलेंगे कुछ दिल्ली आम पार्टी के नेताओं के साथ और बीजेपी हेड क्वार्टर जाएंगे और अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, नायब सिंह सैनी और राहुल गांधी को पानी की बोलते देंगे और हम चाहते हैं कि चारों लोग यह बोतल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पी के दिखा दें. हम मान जाएंगे कि हमने गलत बोला था.§ֆ:
§दिल्ली विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिनों में शुरु होने जा रहे हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां तेजी से तैयारी में जुटी हुई हैं. वहीं, दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी को लेकर हरियाणा पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा से दिल्ली में पीने का पानी यमुना के जरिए आता है, ये चक्का पानी होचा है और इसे ट्रीट करते हैं. पिछले कुछ दिनों से जहरीला पानी आ रही है. इसमें अमोनिया 7 पीपीएम तक पहुंच गया है, जो सेहत के लिए हानिकारक है. इतना पीपीएम शरीर के कई ऑर्गन के डैमेज कर सकता है, जिससे मौत भी हो सकती है.AAP National Convenor @ArvindKejriwal Ji Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/99vcWFhUqq
— AAP (@AamAadmiParty) January 30, 2025

