֍:निदेशक ने दी जानकारी§ֆ:एक न्यूज चैनल लोकल 18 की रिपोर्ट से बातचीत के दौरान फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद सबसे पहले मैंने ही मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, जिसे आज पूरा किया है. फिल्म काफी कम बजट की है. 20 करोड़ के आस-पास बजट रहेगा. मोनालिसा के साथ संभवतः फरवरी में शूटिंग शुरू होगी. अक्टूबर महीने में फिल्म सिनेमा हाल में रिजीज करके पूरे विश्व को दिखाएंगे. उन्होंने बताया कि मणिपुर की डायरी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर, दिल्ली सहित लंदन में की जाएगी. लंदन में 8 फरवरी से शूटिंग शुरू होगी. फिल्म में मोनालिसा के साथ प्रसिद्ध फिल्म एक्टर राजकुमार राव के बड़े भाई अभिनेता अमित राव मुख्य किरदार निभाएंगे. साथ ही मणिपुर के कई स्थानीय कलाकार भी इसमें शामिल रहेंगे.§֍:इस किरदार में दिखेंगी मोनालिसा§ֆ:निदेशक सनोज मिश्रा ने बताया कि, इस फिल्म में मोनालिसा एक नॉर्थ इंडियन आर्मी ऑफिसर की बेटी के मुख्य किरदार में रहेगी. जो इम्फाल में रहती है और अपने पिता के लिए संघर्ष करती है. उनका सपना डिफेंस में जाने का है. अब वो डिफेंस में जा पाती हैं या नहीं यह फिल्म में पता चलेगा. §प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर बेहद सुंदर आखों वाली वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्मी दुनिया से ऑफर आया है. दी डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल जैसी फिल्म बनाकर चर्चा में आएं प्रसिद्ध फिल्म निदेशक सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म “दी डायरी ऑफ मणिपुर” में खरगोन के महेश्वर की माला एवं रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले को साइन किया है. अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो लगभग 5 महीने में पूरी होकर इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी.

