֍:देसी मूंग के भाव§ֆ:राजस्थान की श्री गंगानगर मंडी में देसी मूंग दाल के दाम 6500-7530 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं. वहीं, जोधपुर में 6000-7500 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश की ललितपुर मंडी में 50 किलो मूंग दाल के दाम 6000-7000 रुपये तक चल रहे हैं. वहीं, गुजरात की राजकोट मंडी में 6000-8200 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम पहुंच गए हैं और जूनागढ़ मंडी में 7000-9000 रुपये प्रति क्विंटल दाम है.§֍:उरद दाल के मंडी रेट§ֆ:उरद दाल की बात करें तो उत्तर प्रदेश की गनगोह (साहरनपुर) मंडी में 7450-7500 रुपये प्रति 50 किलो तक दाम चल रहे हैं. वहीं, चंदौसी में 50 किलो के 7400-7450 रुपये तक दाम मिल रहे हैं. उधर ललितपुर मंडी में 50 किलो के 5500-7500 रुपये तक भाव पहुंच गए हैं. इसी के साथ राजस्थान की कोटा मंडी में 50 किलो दाल की कीमत 6000-6800 रुपये तक मिल रही है. गुजरात की राजकोट मंडी में 6000-7800 रुपये प्रति क्विंटल भाव पहुंच गए हैं. जूनागढ़ में 6500-7900 रुपये प्रति क्विंटल और वेरावल में 5800-8200 रुपये प्रति क्विंटल तक रेट मिल रहा है. §देशभर में दलहनी फसलों की खेती की जाती है. किसान फसलों को मंडियों में बेच रहे हैं. इसमें देसी मूंग और देसी उरद दालों के दाम अभी मुनाफे की स्थिति में दिख रहे हैं. जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात में दाम के साथ आवक भी बढ़िया हो रही है. इसको लेकर आईपीजीए ने रेट जारी किए हैं. आइए जानते हैं क्या हैं मंडी भाव..

