֍:राजस्थान के कृषि मंत्री नाराज §ֆ:किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से पत्र लिखकर जरूरी काम से विधानसभा सत्र से छुट्टी मांगी है. दरअसल, 31 जनवरी से राजस्थान में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, ऐसे में अब राजस्थान सरकार के लिए बहुत कम समय है किसी दूसरे मंत्री को ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्रालय का जवाब देने के लिए तैयारी करवाने के लिए.
§֍:विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र §ֆ:इससे पहले भी विधानसभा में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा नहीं आए थे और अपरिहार्य कारणों से विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा सत्र से छुट्टी मांग लिए थे, जिसके बाद उनके मंत्रालय के सवालों का जवाब दूसरे मंत्रियों ने दिया था.§राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ बीजेपी सरकार का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने अब विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि वह मंत्रालय का सवाल का जवाब नहीं देंगे और विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होंगे. उपचुनाव में अपने भाई जगमोहन मीणा को BJP से टिकट मिलने के बाद उनकी नाराजगी दूर हुई थी.

