֍:कितनी मिलेगी सब्सिडी?§ֆ:राज्य कृषि विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट के जरिए योजना की जानकारी दी गई. इसमें बताया गया कि विशेष उद्यानिकी फसल योजना के अंतर्गत राज्य उद्यानिकी विभाग द्वारा चाय की खेती के लिए किसानों को बंपर सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को चाय का खेती करने के लिए प्रति हेक्टेयर लागत 2 लाख 47 हजार रुपये दिया जा रहा है. यह सब्सिडी बिहार के पांच जिलों के किसानों को दिया जा रहा है. इसमें कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल और पूर्णिया शामिल है.§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:• किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
• किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें.
• यहां जाने के बाद आप चाय की खेती योजना पर क्लिक करें.
• इसके बाद चाय की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें.
• यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
• इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.
• सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
§֍:अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें§ֆ:इस योजना को राज्य के कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल और पूर्णिया में चलाया जा रहा है. इसके लिए किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.§दुनियाभर में भारत की चाय की डिमांड तेजी से बढ़ गई है. इसको देखते हुए बिहार राज्य की सरकार ने एक विशेष योजना शुरु की है. इसके तहत चाय की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी. इस योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की आय को दोगुना करना और व्यापारिक फसलों की खेती को बढ़ावा देना है. इसके लिए “विशेष उद्यानिकी फसल योजना” की शुरुआत की गई है.

