֍:महाकुंभ में मची भगदड़ §ֆ:भगदड़ की घटना और बचाव कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नजरें बना रखी हैं. पिछले दो घंटे में पीएम मोदी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर चुके हैं. विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पहले अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान रद्द करने का ऐलान किया था. हालांकि, अब अखाड़ा परिषद ने कहा है कि भीड़ छंटने के बाद अखाड़े स्नान के लिए जाएंगे.§֍:लोगों से संगम तट न जाने की अपील §ֆ:लोगों को संगम क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटा दी गई है. हालांकि, अब भी संगम तट पर लोगों का तांता लगा हुआ है. भगदड़ के बाद भी लोग किसी तरह से संगम तट की तरफ जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. साधु-संत लोगों से संगम तट न जाने की अपील कर रहे हैं.§֍:सीएम योगी ने दिए निर्देश §ֆ:
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आस-पास के जिलों से भी डॉक्टरों को मेला क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार भेजा जाए. उन्होंने अखाड़ा परिषद के प्रमुख आचार्यों से बात की और स्नान के आयोजन को सुचारु रूप से जारी रखने के निर्देश दिए.§֍:20 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी §ֆ:बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब करीब 20 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं. आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.§महाकुंभ में भगदड़ से करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ के बीच मची इस भगदड़ में कई लोग घायल भी हुए हैं. हादसा दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले हुआ है.
सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से मेरी अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें, प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है… pic.twitter.com/r3qAkveJoz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025