֍:इन फसलों की लगेगी प्रदर्शनी§ֆ:उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के निदेशक डॉ विजय बहादुर द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी प्रगतिशील फल, शाकभाजी, फूल, मशरूम, पान व शहद उत्पादकों, निर्यातकों, स्टेक होल्डर्स, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं, आमजनों को सूचित किया जा रहा है कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी राजभवन प्रांगण में प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है.§֍:कैसे करें आवेदन?§ֆ:उन्होंने आवेदन के लिए अच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे अपने द्वारा उत्पादित फल, शाकभाजी, फूल मशरूम व शहद, पान आदि के उत्कृष्ट कर सकते हैं. डॉ द्विवेदी ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर लगाये जाने वाली समस्त प्रविष्टियों को 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे तक निर्धारित स्थल पर लगाया जाना होगा, जिसकी जांच निर्णायक टोली द्वारा अपरान्ह 12 बजे से की जायेगी.§֍:30 जनवरी तक करा सकते हैं आवेदन§ֆ:इस प्रदर्शनी में ऑनलाइन प्रक्रीया से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. लखनऊ शहर में स्थित व्यक्तिगत बंगलों के उद्यानों, गृहवाटिकाओं, राजकीय कार्यालय, संस्थानों, शिक्षा संस्थाओं, प्राचीन ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों, पार्का आदि का ऑनलाइन पंजीकरण www.upflowershowlko.com पर किया जा रहा है. पंजीकृत प्रतिभागियों के समस्त उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं आदि की जांच 1 व 2 फरवरी तक की जायेगी. पंजीकृत प्रतिभागियों के समस्त उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं आदि की जांच निर्णायक टोली एक व दो फरवरी को करेगी. उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अधीक्षक राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ से (फोनः-0522-2975506 पर) सम्पर्क कर सकते हैं.§उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में 7-9 फरवरी के बीच तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा. इस प्रदर्शनी में गुणवत्तापूर्ण आलू, निर्यात एंव प्रसंस्करण कार्यों में गतिशीतला और गुणात्मक सुधार लाये जाने के उद्देश्य से पोटैटो बायर सेलर मीट का आयोजन भी 8 फरवरी को राजभवन के गांधी सभागार में किया जायेगा. प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों, बागवानों और आमजन को आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर उन्नति विधियों से तैयार देशी विदेशी पौधों की किस्मों की जानकारी उपलब्ध कराना है और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है.

