֍:हरपालपुर स्टेशन पर हुआ पथराव§ֆ:हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने पथराव किया था. सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और समझाइश देकर को रवाना किया. खुजराहो और छतरपुर में भी लोगों ने उपद्रव किया है. रेलवे मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी. कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रेन के गेट खोलने को कह रहे थे. जब गेट नहीं खुले तो लोगों ने हंगामा किया। वीडियो में कुछ लोग कांच में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।§मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर यात्रियों द्वारा कोच में पथराव करने का मामला सामने आया है. मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. ऐसी स्थिति में जब ट्रेन झांसी से चलकर हरपालपुर के रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो ट्रेन के गेट नहीं खोले जा रहे थे. अंदर बेठे यात्रियों ने गेट को बंद कर रखा हुआ था. गेट न खोलने पर प्लेटफर्म पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और कोच में पथराव कर दिया.

