֍:इतनी मिलेगी सब्सिडी§ֆ:बिहार कृषि विभाग के अनुसार, सब्जी विकास योजना के तहत 75 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाएगी. साथ ही सब्जी के बीज किसानों को खेतों के लिए सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे. यानी लागत इकाई अगर 10 रुपये है तो प्रति बिचड़ा 7.5 रुपये की दर से दिया जाएगा, जिससे किसान उन्नत बीजों का उपयोग करके अच्छा उत्पादन कर सकें. बता दें कि ये बीज और पौधा गरमा सीजन के लिए दिए जा रहे हैं. इसमें कुछ सब्जियों की संख्या पर तो कुछ सब्जियों पर प्रति हेक्टेयर की दर से सब्सिडी दी जाएगी.§֍:इन सब्जियों पर मिलेगी सब्सिडी§ֆ:अगर आपके पास खाली जमीन है या आप खेत में पारंपारिक खेती से अलग करना चाहते हैं तो गमरा सीजन में हरी खेती करने सही विकल्प रहेगा. किसान सब्जी विकास योजना के तहत बैंगन, तरबूज, खरबूज, कद्दू, तोरई, करेला भिंडी और मिर्च की खेती पर विभाग की ओर से सब्सिडी मिलेगी. इसमें कुछ फसलों की संख्या और कुछ में हेक्टेयर के हिसाब से बीज और पौधे दिए जाएंगे.§֍:ऐसे करें आवेदन §ֆ:• राज्य सरकार की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं.
• योजना का विकल्प चुनें.
• सब्जी विकास योजना पर क्लिक करें.
• सब्जी की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें.
• मांगी गई सारी जानकारी को फॉर्म में ध्यानपूर्वक भर दें.
• सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
§बिहार किसानों के लिए सरकार ने सौगात दी है. इसमें सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक योजना शुरु की है. इसके तहत किसानों को सब्जियों की खेती करने के लिए सब्जी विकास योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जाएगी. जिससे राज्य में सब्जी का रकबा बढ़ेगा और किसानों को लाभ मिलेगा. सब्जियों की खेती करने के लिए कृषि विभाग की ओर से उन्नत बीज भी प्रदान किए जा रहे हैं.

