֍:मुरादाबाद मंडल की कई मिलें शामिल§ֆ:चीनी मिल बिजनौर, चांदपुर, बिलाई बिजनौर एवं चीनी मिल धनौरा जनपद अमरोह्य तथा चीनी मिल बिलारी, बेलवाड़ा के अधिकारियों, मंडल के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल प्रतिनिधियों से कहा कि जो कृषक अपने खेतों में उपलब्ध गन्ने को रोककर बीज अन्य किसानों को वितरण करेंगे. उन्हें चीनी मिलें बोनस के रूप में 50 रुपये से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक अतिरिक्त लाभ देने की व्यवस्था बनाए.
चीनी मिल बेलवाड़ा के महाप्रबंधक (गन्ना) गजेंद्र सिंह ने कहा कि 31 मार्च 2025 तक खेतों में गन्ना रोकने वाले किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल तथा उसके बाद 75 रुपये प्रति क्विंटल बोनस किया जा सकता है. परिक्षेत्र की अन्य चीनी मिलों से भी इसी प्रकार बीज वितरण पर किसानों को अतिरिक्त लाभ के रूप में बोनस भुगतान कराएं. इस पर सभी चीनी मिलों की सहमति होनी चाहिए.
§गन्ने को लाल सड़न रोग से मुक्त रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है. चीनी मिलें बीज के लिए खेतों में गन्ना रोकने वाले किसानों को 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बोनस देंगी. उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद हरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई चीनी मिल अधिकारियों की बैठक में इसे लेकर आम सहमति बन गई है.

