֍:मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025§ֆ:पीएम मोदी भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा में मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाट करेंगे. ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस प्रमुख सम्मेलन का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. इसके साथ पीएम मोदी मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. इसमें जीवंत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा. दो दिवसीय सम्मेलन 28 से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. यह उद्योग जगत के लीडर्स, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा. इस सम्मेलन में सीईओ और नेताओं की गोलमेज बैठकें, क्षेत्रीय सत्र,बी2बी बैठकें और नीतिगत चर्चाएं होंगी.§֍:
राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे पीएम
§ֆ:ओडिशा के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के देहरादून पहुंचेंगे. यहां वे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के दौरान राज्य में इन खेलों की मेजबानी की जा रही है. 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा लेंगे. 17 दिनों तक चलने वाले इस खेल में 35 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे, जबकि दो खेल प्रदर्शनी खेल होंगे. योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है. इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे. इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का विषय “ग्रीन गेम्स” है. आयोजन स्थल के पास स्पोर्ट्स फॉरेस्ट नामक एक विशेष पार्क विकसित किया जाएगा, जहां एथलीटों और मेहमानों द्वारा 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे. एथलीटों को दिए जाने वाले पदक और प्रमाण पत्र पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बनाए जाएंगे.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे. वे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे.

