֍:जिंदगी-मौत से जूझ रहे घायल§ֆ:बागपत के बड़ौत में आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया. इससे भगदड़ मची और सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, 75 से अधिक लोग घायल हुए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है. श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था. इसकी सीढ़ियां टूट गईं. §֍:क्या थी वजह?§ֆ:जानाकारी के अनुसार श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में भराव कार्य हुआ था. इस दौरान अधिक श्रद्धालु पहुंचने से मिट्टी बैठ गई और अधिक श्रद्धालुओं के मंच पर चढ़ने से बल्लियां भी टूट गई. इस हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेंश चंद, अरुण (48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24), पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चेंद की मौत हो गई है. घायलों का उपचार चल रहे है.§उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बागपत के बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव का आयोजन हुआ. इस दौरान कार्यक्रम के लिए लगा स्टेज अचानक टूटने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, 75 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. आनन-फाननमें एंबुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई-रिक्शा द्वारा ले जाया गया. इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं.

