नववर्ष के इस उपलक्ष्य पर, इफको-एमसी क्रॉप साइंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री मनोज वार्ष्णेय ने अपने बधाई संदेश में 2025 की शुरुआत को कंपनी के लिए नए उद्देश्यों और योजनाओं के साथ एक नई दिशा की ओर अग्रसर होने की बात की। उन्होंने वर्ष 2024 को विशेष रूप से याद करते हुए कहा कि यह वर्ष हमारे लिए खास रहा क्योंकि हमने अपना 10 वा स्थापना दिवस मनाया। यह हमारे ऊपर किसानों का भरोसा, हमारी टीम की मेहनत, और एकजुटता का परिणाम है।
श्री वार्ष्णेय ने अपने संदेश में कहा कि इफको- एमसी क्रॉप साइंस किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर निरंतर कार्यरत है । आने वाला वर्ष हमारे लिए कई नई संभावनाओं का परिचायक है और हम इन अवसरों का उपयोग करके नए उद्देश्यों पर कार्य करेंगे।
नववर्ष के इस अवसर पर उन्होंने किसानों, चैनल सहयोगियों, सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी और कामना की कि नया वर्ष उनके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

