֍:कितनी हुई फसलों की बुवाई?§ֆ:आंकड़ों में बताया कि पिछले साल इसी अवधि में 315 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी, जबकि इस साल 324 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा पहुंचा है. इसी तरह पिछले साल इस अवधि में 30 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई थी जबकि इस साल यह क्षेत्र 35 लाख हेक्टेयर से अधिक है. पिछले साल धान का रकबा 139 लाख हेक्टेयर था जो इस साल अभी तक बढ़कर 142 लाख हेक्टेयर हो गया है. पिछले साल चने का रकबा लगभग 96 लाख हेक्टेयर था जो इस बार बढ़कर 99 लाख हेक्टेयर के आसपास है. आंकड़ों में मसूर का रकबा गिरावट में दिखा है और मटर में भी मामूली गिरावट है. एक तरफ लतरी की दाल में गिरावट तो मूंग में मामूली वृ्द्धि देखी जा रही है.§֍:श्री अन्न और मोटे अनाज में गिरावट§ֆ:श्री अन्न और मोटे अनाजों के रकबे में पिछले साल से मामूली कमी दर्ज की गई है. अभी तक 55.67 लाख हेक्टेयर में श्री अन्न और मोटे अनाजों की बुवाई हुई है, लेकिन पिछले साल इसी अवधि में 55.89 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी. पिछले साल ज्वार बाजरे की बुवाई लगभग 27 लाख हेक्टेयर में हुई थी जबकि इस साल 24 लाख हेक्टेयर के करीब है. रागी की बुवाई में थोड़ी वृद्धि है. मक्का के रकबे में बड़ा उछाल देखा जा रहा है जबकि जौ में हल्की गिरावट है.§ֆ:तिलहन में रेपसीड और सरसों की बुबाई में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल इसी अवधि में 102 लाख हेक्टेयर में तिलहन की बुवाई की गई थी जबकि इस साल इसका रकबा 98 लाख हेक्टेयर ही पहुंचा है. रेपसीड और सरसों की बुवाई पिछले साल के 93.73 लाख हेक्टेयर की तुलना में 89.30 लाख हेक्टेयर है. मूंगफली की बुवाई में मामूली तेजी है. कुसुम की बुवाई लगभग बराबर है. सूरजमुखी की बुवाई में इस साल तेजी है. हालांकि तिल और अलसी में हल्की गिरावट है.§कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के ओर से रबी फसलों की बुवाई के आंकड़े जारी किए गए हैं. इसके मुताबिक, रबी फसल की बुवाई 655.88 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 35.15 लाख हेक्टेयर में चावल या धान की खेती की गई. पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 315.63 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल लगभग 324.38 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई. आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 139.29 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस साल लगभग 142.49 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई. श्री अन्न और मोटे अनाज के अंतर्गत 55.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई.

