֍:जानें क्या हैं मंडी भाव?§ֆ:महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के दामों और आवक में भी कमी के आ रही है. रेट की बात करें तो कोल्हापुर मंडी में न्यूनतम दाम 800 रुपये प्रति क्विंटल से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं. वहीं, अकोला मंडी में 1500-2800, छत्रपति संभाज नगर में 700-2500, सतारा में 1000-3200, मुंबई में 1000-31000, बारामती में 1100-3200, येवला में 400-3493, लासगांव में 1000-2611, नागपुर में 1500-2500, पिंपलगांव में 1000-2365, पुणे में 1400-3000, पुणे-पिपंरी में 800-2800, नागपुर में 1600-2600 और अहमदनगर में 1000-3000 रुपये तक के दाम चल रहे हैं.§महाराष्ट्र में प्याज के दामों में गिरावट जारी है. 27 जनवरी यानि सोमवार को मंडियों में 123,555 क्विंटल प्याज की आवक हुई. इसमें अलग-अलग किस्मों के प्याज शामिल हैं. 99 क्विंटल हलवा 63,458 क्विंटल लाल प्याज, 21,509 क्विंटल लोकल प्याज, 200 क्विंटल सफेद प्याज और 19,800 क्विंटल पोल प्याज शामिल हैं. सबसे अधिक आवक की बात करें तो पिंपलगांव बसवंत मंडी में सबसे अधिक 19800 क्विंटल प्याज की आवक हुई. वहीं, सबसे कम आवक पुणे-खडकी मंडी में रही, जो कि मात्र 7 क्विंटल है. इसके अलावा कराड, अकोला, सतारा, बारामती, नागपुर, सिन्नर और नागपुक में प्याज की बेहद कम आवक रही.

