֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसाआर शहरों में सुबह के समय कोहरा देखने मिल रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. 29 जनवरी से इसमें 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 1 फरवरी को दिल्ली् और इससे सटे इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.§֍:इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्लीन-हरियाणा-चंडीगढ़ में शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है. कई राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. बिहार, बंगाल और ओडिशा में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश के आसार हैं.§भारत के की राज्यों में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है. इसमें केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में बारिश बंद हो गई है. वहीं, दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से और दूसरा 01 फरवरी से सक्रिय होने के आसार हैं. देशभर में कई राज्यों में शीतलहर तो कई राज्यों में घने से लेकर बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने देश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

