֍:इन किसानों को मिलेगी सोलर पर सब्सिडी§ֆ:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2 लाख अस्थायी पंप धारक किसानों को 03 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप खरीदने में सरकार सहायता प्रदान करेगी. इसमें किसानों को केवल 10 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा. जबकि, बाकी राशि राज्य सरकार वहन करेगी. §֍:सिंचाई के लिए पहुंचेगा नर्मदा का पानी§ֆ:नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 982 करोड़ 59 लाख रुपये की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पिथमपुर एवं इंदौर जिले की मऊ तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा. इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
§मध्य प्रदेश सरकार की र से राज्य में फसलों की सिंचाई के लिए नदी जोड़ो परियोजना के साथ ही कई सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत हुई है. इसमें राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1042.24 करोड़ रुपये के कई निर्माण कार्य हुए हैं. उन्होंने 982.59 करोड़ रुपये की लागत से महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया है. सीएम यादव ने कहा कि राज्य के 2 लाख से ज्यादा किसानों को सोलर पंप खरीद के लिए 90 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाएगी.

