֍:Oscars में ‘अनुजा’ को मिली एंट्री §ֆ:ऑस्कर 2025 में इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की दो फिल्में- डायरेक्टर संध्या सूरी की ‘संतोष’ और डायरेक्टर पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ से नॉमिनेशन की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि ये दोनों ही फिल्में नॉमिनेशन पाने में नाकाम रहीं.
§֍:क्या है फिल्म की कहानी?§ֆ:ग्रेव्स की बनाई ‘अनुजा’ एक लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म है. इसकी कहानी एक 9 साल की अनुजा नाम की बच्ची के बारे में है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करती है. फिल्म की कहानी में 9 साल की अनुजा की जर्नी को दिखाया जाता है. उसे अपनी जिंदगी में एक बड़ा निर्णय लेना है, जिसका असर उसके भविष्य के साथ-साथ उसके परिवार पर भी होगा.§97th Oscars Nominations: डायरेक्टर एडम जे ग्रेव्स की हिंदी भाषा में बनाई अमेरिकन फिल्म ‘अनुजा’ को ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट किया गया है. इस फिल्म को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. ये बात कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.

