֍:जानें क्या है मंडी भाव?§ֆ:महाराष्ट्र की मंडियों में कपास के दामों में तेज उछाल आया है. इनमें अकोटा मंडी में न्यूनतम दाम 7245 और अधिकतम 7785 तक पहुंच गया है. वहीं. घाटंजी मंडी में 6900-7050, अकोला मंडी में 7408-7586, किल्ले धारूर में 7383-7421, फूलांबरी मंडी में 7150-7550 और अर्वी मंडी में 7150-7280 तक का भाव चल रहा है.§֍:§नए साल के पहले महीने से ही कपास के दामों में तेजी देखने मिल रही है. महाराष्ट्र की लगभग सभी मंडियों में कपास की न्यूनतम और अधिकतम कीमतें एमएसपी से ऊपर पहुंच गई हैं. बता दें कि महाराष्ट्र की अकोट मंडी में सबसे अधिक दाम में कपास की बिक्री हुई. मंगलवार को सबेसे ज्या दा आवक 3736 क्विंटल अर्वी मंडी में दर्ज की गई.

