֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि एनडीडीबी वर्षों से सहकारिता के माध्यम से डेयरी के क्षेत्र में अपनी सहायक संस्थाओं के साथ किसानों की आजीविका को सुधारने के प्रयास में जुड़ी हुई है और कृषि के क्षेत्र में उनका काम काफी सराहनीय है.§ֆ:उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित संयुक्त बैठक करने को कहा और महिलाओं के लिए दुग्ध क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि एनडीडीबी के माध्यम से 5 लाख महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है. एनडीडीबी सहकारिता के साथ मिलकर काम कर रहा है. एनडीडीबी, एफपीओ के माध्यम से भी काम कर रहा है. इसमें और क्या और कैसे अच्छा कर सकते हैं इस पर ध्यान दें. एनडीडीबी तिलहन के क्षेत्र में भी काम कर रहा है. सरसों के उत्पादन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए क्या कर सकते हैं. इस पर भी ध्यान देना होगा.§֍:किसानों की आय बढ़ाने पर जोर§ֆ:एनडीडीबी फसल अवशेषों का कुशल प्रबंधन करने में भी काम करे. साथ ही, किसानों और उपभोक्ताओं के बीच भाव का अंतर कम करने के लिए काम करे. उन्होंने कहा कि एनडीडीबी के सफल ब्रांड के माध्यम से उपभोक्ता फल और सब्जी खरीदते हैं, जिसमें टमाटर, आम, शहद और मधुमक्खी पालन आदि के क्षेत्र में एनडीडीबी काम कर रहा है. इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इससे संबद्ध क्षेत्रों में काम करना चाहिए जो कि किसानों की आय बढ़ाने में अत्यंत सहभागी हो सकता है. साथ ही एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ मीनेश शाह ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ संभावित गतिविधियों और वर्तमान में किए जा रहे कामों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी.§केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को डेयरी और इससे संबंधित क्षेत्रों में NDDB और इसकी सहायक संस्थाओं द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण गतिविधियों पर समीक्षा बैठक की.

