• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी डॉक्टर्स नहीं करेंगे डल्लेवाल का इलाज, किसानों पर लगाए दुर्व्यवहार का आरोप

Fiza by Fiza
January 22, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
सरकारी डॉक्टर्स नहीं करेंगे डल्लेवाल का इलाज, किसानों पर लगाए दुर्व्यवहार का आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों की कई मांगों को लेकर पिछले 58 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया था. डल्लेवाल को मंगलवार की रात कई बार ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाई गई, जिसके कारण उनका हाथ सूज गया. इसके बाद डल्लेवाल ने अपना इलाज कराने से इनकार कर दिया और कहा कि वह ऐसा तभी करेंगे जब प्रशासन के अधिकारी किसानों से मिलने खनौरी बॉर्डर पर आएंगे.
इस बीच डॉक्टरों की टीम ने किसानों पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर जगजीत सिंह डल्लेवाल की देखरेख करने से इनकार कर दिया है. डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर शिकायत की है. उन्होंने लिखा है, ‘हम सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स को किसानों और मीडिया कर्मियों से लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है. इसमें जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके समर्थकों की ओर से हमारे साथ कई बार मौखिक दुर्व्यवहार किए जाने के कई प्रकरण भी शामिल हैं. इसलिए हम खनौरी बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी जारी नहीं रखेंगे.’
इस पत्र पर डल्लेवाल के इलाज के लिए गठित स्पेशल मेडिकल टीम के सभी सदस्यों ने सिग्नेचर किए हैं. बता दें कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बैठक के लिए केंद्र सरकार की ओर से निमंत्रण मिलने के बाद, हाल ही में चिकित्सा सहायता लेनी शुरू की थी. इस बीच खनौरी बॉर्डर के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल के इलाज में गंभीर चूक का आरोप लगाया है.
किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने डल्लेवाल के चिकित्सा सहायता लेने से मना करने के मुद्दे पर कहा कि उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अनुभवी डॉक्टर को तैनात करने के बजाय सरकार की ओर से एक ट्रेनी डॉक्टर को तैनात किया गया था. काका सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रेनी डॉक्टर ठीक से ड्रिप भी नहीं लगा सका, जिस कारण जगजीत सिंह डल्लेवाल के दोनों हाथों से खून बहने लगा. फिर प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने उनका इलाज किया.

Previous Post

कोलकाता रेप- मडर्र केस: CBI ने उठाए बंगाल सरकार पर सवाल, सजा-ए- मौक वाली अपील का किया विरोध

Next Post

मणिपुर में JDU ने BJP से समर्थन लिया वापिस, नीतीश कुमार का अहम फैसला

Next Post
मणिपुर में JDU ने BJP से समर्थन लिया वापिस, नीतीश कुमार का अहम फैसला

मणिपुर में JDU ने BJP से समर्थन लिया वापिस, नीतीश कुमार का अहम फैसला

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.