֍:26 जनवरी तक ये रूट रहेंगे बंद §ֆ:दिल्ली में 23 जनवरी 2025 को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. रिहर्सल का वही रूट होगा जो गणतंत्र दिवस पर परेड का होता है. परेड रिहर्सल 23 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किले तक जाएगी.§֍:इस दौरान कई रास्ते बंद रहेंगे§ֆ:22 जनवरी को शाम 6 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक, कर्तव्यपथ पूरी तरह बंद रहेगा.
22 जनवरी की रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने और कर्तव्यपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगा.
‘सी’-हेक्सगन-इंडिया गेट 23 जनवरी को सुबह 09:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा.
23 जनवरी की सुबह 10.30 बजे से तिलकमार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाषमार्ग पर दोनों तरफ में यातायात की अनुमति नहीं होगी. परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी.
§गणतंत्र दिवस की पूरे जोरों शोरों से तैयारी चल रही है. ट्रैफिक पुलिस ने 23 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी को लेकर एडवाइजरी जारी की है. 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड. ऐसे में इन दोनों दिनों में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पर जरूर ध्यान दें. दिल्ली में कौन से रास्ते बंद है और उनकी जगह कौन से रास्ते अपनाए जा सकते हैं, इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एक रूट मैप जारी किया है.

