֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री खुड्डियां ने कहा कि सरकार ने इस अनाज मंडी के निर्माण को मंजूरी दी है, जिससे आसपास के 20 से ज्या दा गांवों के किसानों को फायदा होगा. पहले अनाज मंडी के अभाव में किसानों को सड़क किनारे अपनी उपज बेचना पड़ती थी.§֍:मंडी में क्याी-क्याो होगा§ֆ:• नीलामी मंच- 3
• बड़ा शेड- 1
• दुकान और बूथ- 71
• पानी की टंकी – 1
• जल निकासी की व्यवस्था
§֍:किसान आंदोलन पर बोले कृषि मंत्री§ֆ:पंजाब के राज्य कृषि मंत्री खुड्डियां ने किसान आंदोलन को लेकर बात करते हुए कहा कि किसान कुछ समय से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें रोक रही है. वे लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र सरकार को उनकी मांग माननी चाहिए. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की पूरी तुलनात्मक मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी, ताकि एम्स के मेडिकल बोर्ड से राय ली जा सके.§पंजाब के मोहाली में राज्य कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विधायक कुलवंत सिंह के साथ शुक्रवार को एक नई अनाज मंडी का शिलान्यास किया. न्यूज ऐजेंसी एएनआई से बात करते हुए पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मोहाली के सनेटा में आज अनाज मंडी की नींव रखी गई है. यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किसानों की फसल कटाई के बाद ठीक से संग्रहित की जाए, ताकि वे खराब न हों. सनेटा में 5 एकड़ जमीन पर यह सबयार्ड बन रहा है, जो 6 महीने में तैयार हो जाएगा. इसे बनाने में 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

