֍:इस गुलाब की खेती बना देगी मालामाल §ֆ:किसान भाई गुलाब के फूल की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. किसान पॉलीहाउस में डच गुलाब (Dutch Rose) की पैदावार कर सकते हैं. इस फूल की बात ही कुछ अलग होती है, खबरों की मानें तो, इस फूल का रस गन्ने के रस से भी कई गुना मीठा होता है. साथ ही इसकी बाजार में भी काफी मांग है. ये फूल सजावट के काम भी आता है. इस फूल की खेती करने से किसानों की किस्मत बदल सकती है.
§֍:पॉलीहाउस में होती है गुलाब की खेती §ֆ:सबसे अच्छी बात ये है कि किसानों को पॉलीहाउस में की जाने वाली इस फूल की खेती के लिए सब्सिडी भी मिलती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार एक एकड़ में पॉलीहाउस लगाने पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च आता है. जिस पर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (National Horticulture Board) की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है. इस फूल की खेती पॉलीहाउस में ही की जाती है. डच गुलाब को उगाने के लिए पॉलीहाउस के अंदर करीब 32-35 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर होना जरूरी है. सर्दी के समय फसल की कटाई करना फायदेमंद होता है.
§֍:विदेशों में इस गुलाब की खूब मांग §ֆ:आपको बता दें, डच गुलाब की मांग भारत सहित जापान, नीदरलैंड व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी खूब है. किसान इस फूल की पैदावार कर के उन्हें विदेशों में सप्लाई कर सकते हैं. केवल एक एकड़ खेत में ही दिन के 45 से 50 किलो गुलाब के फूल का मिलते हैं. जिसे अच्छे भाव में बेचा जाता है. किसान भाई इस फूल की खेती कर दिन के 10 से 20 हजार रुपये का लाभ पा सकते हैं. फूल की पैदावार करने पर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड भी शानदार सब्सिडी (Subsidy) मिलती है.§समय के साथ- साथ किसानों के खेती के तरीकों में खासा बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आज का किसान फल- सब्जी के अलावा भी कई अन्य फसलों की ओर रुख कर रहा है. इस बीच आज आप किसानों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए एक खबर लेकर आए हैं. अगर आप भी सब्जी या फलों की खेती करने से बक गए हैं. तो आप इस गुलाब के फूल की खेती को चुन सकते हैं. जिसका मुनाफा आपके भी हैरान कर देगा?

