֍:बारिश और बर्रफबारी का येलो अलर्ट§ֆ:शुक्रवार को हिमाचल की राजधानी शिमला के साथ कई जिलों में धूप देखने मिली. ऐसे में तापमान में कुछ बढ़ातरी दर्ज की गई. शनिवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की समभावना है. 20 जनवरी मैदानी इलाको में मौसम साफ रहने की संभावना है. 21 से 23 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है. ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह ऱौ शाम में घना कोहरा छाय रहा. तापमान की बात करें तो ऊना में अधिकतम तापमान 23.4, सुदरनगर में 22.8, सोलन में 22.0, कांगड़ा-हमीरपुर में 21.5, बिलासपुर में 21.1, मंडी में 19.2, नाहन में 18.9, भुंतर में 19.0, शिमला में 16.4, मनाली में 11.6, डलहौजी में 11.8 और कल्पा में 3.8 जिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड हुआ.§हिमाचल प्रदेश में इस सीजन अच्छी बर्फबारी हुई है. एक तरफ यह पर्यटकों का आकर्षण बन रहा है. तो वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में राज्य क कई ऊपरी जिलों में बर्फबारी देखने मिली. बर्फबारी के बाद कुल्लू से लेकर लाहौल तक दुश्वारियां बढ़ गई हैं. सोलंगनाला से आगे अटल टनल आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है. इस बदलाव से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन के कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है.

