§दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 प्रतिशत छूट के लिए प्रस्ताव भेजा है. केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है. केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों इससे होने वाला खर्चा वहन करें. हम बस में छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा की योजना बना रहे हैं. दिल्ली के पूर्व सीएम ने लिखा, ‘मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं. दिल्ली के छात्र अपने स्कूल अथवा कॉलेज तक आने- जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं. छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50% की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं. दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है. इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करें.AAP National Convenor Arvind Kejriwal writes to Prime Minister Narendra Modi to provide a 50% subsidy on Metro fares for school and college students.
— ANI (@ANI) January 17, 2025
He also proposed that the burden of this subsidy be borne by the state and central government by a ratio of 50:50 pic.twitter.com/no13Y8QC2Z

