ֆ:§֍:पीएम मोदी से की थी मुलाकात§ֆ:राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. इस दौरान सेमीकंडक्टर, डिजिटलीकरण, कौशल, कनेक्टिविटी जैसे कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी. द्विपक्षीय संबंधों पर जोर देते हुए थर्मन ने कहा, सिंगापुर भारत में सबसे बड़ा निवेशक है और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध भी मजबूत हैं, जो आगे भी बढ़ते रहेंगे.§֍:भारत स्वाभाविक साझेदार: थर्मन§ֆ:राष्ट्रपति थर्मन ने कहा कि हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत 1965 में सिंगापुर की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले कुछ देशों में से एक था और तब से हमारे संबंध तेजी से बढ़े हैं. छोटे देश सिंगापुर और बड़े देश भारत के बीच यह स्वाभाविक साझेदारी है.§भारत के दौरे पर आए सिगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम आज ओडिशा में दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे कोणार्क सूर्य मंदिर, वैक्सीन निर्माण संयंत्र और भुवनेश्वर में विश्व कौशल केंद्र का दौरा करेंगे. यह दौरा भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि थर्मन का 28 और 29 जनवरी को होने वाले उत्कर्ष ओडिशा: मेक-इन-ओडिशा सम्मेलन से पहले राज्य का यह पहला दौरा होगा. उनके साथ मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा.

