֍:दिल्ली में होगा आयोजन§ֆ:दिल्ली के प्रगति मौदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो लग गया है. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में बड़ी-बड़ी कंपनियां शिरकत कर रही हैं. पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है. वहीं, दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा. रविवार से आम लोग जा सकेंगे. आयोजकों ने दावा किया है कि 22 जनवरी तक चलन वाले आयोजन में भविष्य को लेकर भी चर्चा की जाएगा. इस एक्सपो का विषय बियोंड द बाउंड्रीज (सीमाओं से परे) रखा गया है.§֍:क्या है इवेंट का उद्देश्य?§ֆ:ऑटोमेटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाना ही इस एक्सपो का उद्देश्य है. इसमें टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर दिया जाएगा. इस बार तीन जगाहों में यह आयोजन होगा. नई दिल्ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट. इसमें 5,100 से ज्यादा विदेशी प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा लेंगे.§֍:मुख्य आकर्षण§ֆ:
• अग्रणी वाहन ओईएम की भागीदारी.
• इलेक्ट्रॉनिक्स, कनेक्टिविटी, स्वायत्त ड्राइविंग और वैकल्पिक ड्राइव सिस्टम और ईंधन को शामिल करने वाले उन्नत ऑटो घटकों की भागीदारी.
• अत्याधुनिक बैटरी प्रौद्योगिकी और भंडारण समाधान.
• शून्य-उत्सर्जन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण उपकरणों का प्रदर्शन.
• एशिया के प्रथम हाइड्रोजन दहन निर्माण उपकरण का अनावरण.
• सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स पहल.
• स्मार्ट टायर से रूबरू होने का मौका. इनमें इनबिल्ट सेंसर लगे होंगे व टिकाऊ सामग्रियों से बनाया गया है. विशेष ईवी टायर भी उपलब्ध हैं.
• नवीन इस्पात ग्रेड और उत्पादन विधियों के माध्यम से इस्पात प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति.
• डी-कार्बोनाइजेशन, सर्कुलरिटी और सड़क सुरक्षा पर अलग अलग मंडप होंगे.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरृ संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इस बार के संस्करण में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है. यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी. इसमें दुनियाभर की लग्जरी गाड़ियां देखने मिलेंगी. साथ ही उनके पुर्जे भी देखने मिलेंगे.

