֍:मधेपुरा में पांच दिन रुकेंगे सीएम§ֆ:सीएम नीतीश 20 जनवरी को सुपौल जिले में जाएंगे. 21 जनवरी को किशनगंज और 22 को अररिया. इस तीनों जिलों की यात्रा के दौरान वे रात्रि विश्राम मधेपुरा में करेंगे. इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे. जिसके बाद वे शिलान्यास करने के बाद लौट जाएंगे.§֍:खगड़िया वासियों को मिलेगी 400 करोड़ की सौगात§ֆ:सीएम नीतीश कुमार आज खगड़ा पहुंच जाएगा. यहां नए साल में 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को देंगे. इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण मकें हैं. वे महेशखंट में लगभग 43 करोड़ की लागत से बने पशु आहार कारखाने का उद्घाटन करेंगे. सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाने में 300 मीट्रकिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जाएगा. इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है. वहीं, वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ़ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे. इसके साथ वे एअक आईटी कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे.§बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो चरणों में प्रगति यात्रा पूरी कर चुके हैं. आज यानि गुरवार को वे कगड़िया से तीसरे चीण की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलने वाली है. इस दौरान सीएम नौ जिलों में यात्रा करेंगे.

