֍:घर पर हुई चोरी की कोशिश §ֆ:समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया है कि एक शख्स ने सैफ़ अली ख़ान के घर में घुसपैठ की और उनके घरेलू सहायक से पहले बहस की.
हालांकि, जब सैफ़ अली ख़ान ने इस में बीच-बचाव की कोशिश की तो घुसपैठिये ने उनपर हमला कर दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि घुसपैठिये ने सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हमला किया. फिलहाल वह ख़तरे से बाहर हैं.
§֍:सैफ़ और करीना की टीम ने क्या कहा?§ֆ:सैफ़ अली ख़ान की टीम की ओर से आए बयान में बताया गया है कि उनके घर में चोरी की कोशिश हुई. इस बयान में कहा गया है, “सैफ़ अली ख़ान के घर में चोरी की कोशिश हुई. वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी चल रही है. हम मीडिया और प्रशंसकों से निवेदन करते हैं कि वे धैर्य बनाए रखें. ये पुलिस से जुड़ा मामला है. हम आपको इस पर जानकारी देते रहेंगे.”
वहीं, करीना कपूर की पीआर एजेंसी की ओर से भी ये बताया गया है कि कल रात उनके और सैफ़ के घर में चोरी की कोशिश हुई है. सैफ़ को उनके हाथ में चोट आई है और वह अस्पताल में हैं. परिवार के बाकी सदस्य बिल्कुल ठीक हैं.
बयान में कहा गया है, “हम मीडिया और फैन्स से धैर्य बनाए रखने और अटकलबाज़ी न करने का निवेदन करते हैं क्योंकि पुलिस पहले ही इस मामले की जाँच में जुटी हुई है. आप सबकी चिंताओं के लिए शुक्रिया.”
§पुलिस अधिकारी दीक्षित गोडाम ने बीबीसी मराठी को बताया, “एक अज्ञात शख्स सैफ़ अली ख़ान के घर में घुसा. इसके बाद सैफ़ और इस शख़्स के बीच हाथापाई हुई. एक्टर इसमें घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. जांच जारी है.”

