֍:IRCTC कर रहा बुकिंग§ֆ:महाकुंभ में इतनी भीड़ बढ़ गई है कि यहां टेंट लेने के लिए लंबी वेटिंग बनी हुई है. ऐसे में सबसे महंगा टेंट भी वेटिंग में आ गया है. आईआरसीटीसी कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन टेंट बुक कर रहा है. कुछ समय तक तो टेंट तो आसानी से बुक हो जा रहे थे, लेकिन पहले स्नान के दिन से बुकिंग में ट्रेनों की तरह वेटिंग हो गई. लगभग सभी अमृत स्नान वाले दिनों में बुकिंग नहीं हो रही है.§֍:IRCTC की ओर से मिली जानकारी§ֆ:आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 100 से अधिक डीलक्स और विला टेंट बनाए गए हैं. इसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकुंभ में एक तरह से टेंट सिटी को तैयार किया गया है. इसका नाम महाकुंभ ग्राम दिया गया है, जो मेला क्षेत्र में सेक्टर-25, अरैल रोड, नैनी, प्रयागराज में है. इस सिटी में श्रद्धालुओं के रुकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. महाकुंभ ग्राम में सुपर डीलक्स और विला वाले कमरे हैं. अगर दो व्यक्तियों के लिए सुपर डीलक्स बुक किया जाता है तो 16,200 रुपये और विला बुक करते हैं, तो इसके लिए 20,000 रुपये देने होंगे.§֍:
§ֆ:§उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है. इसके लिए दुनियाभर से लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं. करोड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है. ऐसे में रहने की व्यवस्था मंब लंबी वेटिंग चल रही है. इतना ही नहीं बुकिंग करने के एक हफ्ते बाद जगह कंफर्म हो रही है. वहीं, प्रमुख स्नान के दिनों में लंबी वेटिंग है. आईआरसीटीसी के चैनल से कई फर्म की टेंट सिटी बुक हो रही हैं.आस्था और अध्यात्म की आभा से सराबोर 'तीर्थराज' प्रयागराज
— MahaKumbh 2025 (@MahaaKumbh) January 15, 2025
महाकुम्भ-2025 के तृतीय दिवस की रात्रि पर अद्भुत, अलौकिक, आनंदित करने वाली छटा है । pic.twitter.com/nzMP8TQU9p

