֍:बर्फबारी का अलर्ट जारी§ֆ:मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर में 5-6 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिम विक्षोभ के असर से मैदानी राज्यों में 16 और तमिलनाडु में 19 जनवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. §֍:दिल्ली में कैसा है मौसम?§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में कल पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित रहा. वहीं, रात में हल्की बारिश शुरु हुई. आईएमडी ने कोहरे और हल्की हवा के बीच कोहरे का अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है. वहीं, गुरुवार के लिए बारिश की संभावना जताई गई है.§֍:पहाड़ों में बर्फबारी§ֆ:जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर तेजी से चल रही है. जिससे तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार घाटी में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी होने की संभावना है. 16 जनवरी को घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है. यही हाल हिमाचल और उत्तराखंड का भी है.§֍:तमिलनाडु में हो सकती है बारिश§ֆ:तमिलनाडु के थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में 17 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. भारी बारिश मंजोलाई बेल्ट तक ही सीमित रहेगी, जबकि चेन्नई से लेकर डेल्टा जिलों और थूथुकुडी तक के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है.§उत्तर भारत में सर्दी अधिक बढ़ गई थी, लेकिन अचानक पिछली रात से दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरु हो गई. ऐसे में मेघ तेजी से गरज रहे थे. वहीं, यूपी-एमपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में पिछले एक महीने से ठिठुरन बढ़ी हुई है. ऐसे में समूचा हिस्सा शीतलहर, कोहरा और बारिश के चलते गलन महसूस कर रहा है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है, जिससे इन राज्यों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है.

