ֆ:नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (एनएफसीएसएफएल) के अनुसार, शीर्ष तीन उत्पादक राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन में 15 जनवरी तक गिरावट देखी गई।
उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 46.10 लाख टन से घटकर 42.85 लाख टन रह गया, जबकि महाराष्ट्र में यह 52.80 लाख टन से घटकर 43.05 लाख टन रह गया।
कर्नाटक में उत्पादन चालू विपणन सत्र में 15 जनवरी तक घटकर 27.10 लाख टन रह गया, जो एक साल पहले 31 लाख टन था।
इथेनॉल के लिए डायवर्जन को छोड़कर, औसत चीनी रिकवरी अब तक 8.82 प्रतिशत पर कम रही, जो एक साल पहले की अवधि में 9.42 प्रतिशत थी। एनएफसीएसएफएल ने 2024-25 के लिए कुल उत्पादन 270 लाख टन होने का अनुमान लगाया है, जो पिछले वर्ष के 319 लाख टन से कम है।
§चीनी सहकारी संस्था एनएफसीएसएफएल ने कहा कि चालू विपणन सत्र 2024-25 में भारत का चीनी उत्पादन 13.62 प्रतिशत घटकर 130.55 लाख टन रह गया। एक साल पहले चीनी उत्पादन 151.20 लाख टन था। चीनी विपणन सत्र अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

