ֆ:इस अवसर पर एस ट्रैक्टर्स के मुख्य महाप्रबंधक रविंदर सिंह खनेजा ने कहा कि हम प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के साथ इस साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को अत्याधुनिक ट्रैक्टर और कृषि उपकरण उपलब्ध कराएं और उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करें। एस के सभी ट्रैक्टरों का निर्माण तीन प्रमुख नीतियों डीजल की खपत में बचत,अधिकतम टॉर्क और लागत प्रभावी रख रखाव को ध्यान में रख कर किया जाता है। ताकि किसानों की लागत काम लगे और मुनाफा ज्यादा हो। यह समझौता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह सहयोग हमारे ग्राहकों को किफायती दरों पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। हम एस ट्रैक्टर्स के साथ मिलकर किसानों और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” यह साझेदारी भारतीय कृषि और ग्रामीण विकास को एक नई दिशा देने की ओर अग्रसर है।
§देश की अग्रणी ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (एस ट्रैक्टर्स) और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक एस ट्रैक्टर्स की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. यह पहल उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

