֍:आप ने बदले दो उम्मीदवार §ֆ:AAP ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. इस बार AAP ने 20 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे थे, जबकि तीन विधायकों की जगह उनके घर वालों को टिकट दिया गया. टिकट कटने वाले विधायकों में शरद चौहान भी थे, जिन्हें आखिरी मौके पर फिर से टिकट दे दिया गया है. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भी मौका दिया है.
§֍:बाहरी लोगों को मिला मौका §ֆ:AAP के प्रत्याशियों की लिस्ट की बात की जाए तो पहली लिस्ट में 11 में से छह उम्मीदवार दूसरे दलों से आए हुए उम्मीदवार थे, वहीं दूसरी लिस्ट में 15 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे गए. तीसरी लिस्ट में कैलाश गहलोत की जगह तरुण यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया. इसके अलावा फाइनल लिस्ट में लगभग सभी उम्मीदवारों को रिपीट किया गया. इनमें से कस्तूरबा नगर के विधायक का टिकट कटा और उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान की जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया गया. §दिल्ली चुनाव को मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर उम्मीदवारों को बदला है. नरेला से मौजूदा विधायक शरद चौहान को एक बार फिर टिकट दिया गया है. यहां से पहले दिनेश भारद्वाज के नाम का ऐलान किया गया था. वहीं हरिनगर से राजकुमार ढिल्लों का टिकट काटकर सुरिंदर सेतया को उम्मीदवार बनाया गया है.

