֍:जानें प्रक्रिया§ֆ:1. upfr.agristack.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जाकर ऑनलाइन माध्यम से कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं. इसके लिए उसके पास खतौनी, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी आता हो वह होना आवश्यक है.
2. किसान खुद से रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने मोबाइल ऐप (Farmer Registry UP) और वेब पोर्टल upfr.agristack.gov.in के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं.
3. किसी भी सीएससी (Common Service Centre-जन सुविधा केंद्र) पर जाकर किसान फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं, इसके लिए उनके पास आधार ओटीपी पाने के लिए आधार लिंक करने वाला मोबाइल नंबर होना जरूरी है.
4. फार्मर रजिस्ट्री पंचायत सहायक/लेखपाल/प्राविधिक सहायक (कृषि) से संपर्क कर उनके माध्यम से भी कराई जा सकती है.
5. फार्मर रजिस्ट्री के रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 31.01.2025 है.
§֍:मिलेंगे ये लाभ§ֆ:• पीएम किसान सम्मान निधि की पात्रता के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है. इसके बिना किसान सम्मान निधि की आने वाली किस्त नहीं मिलेगी.
• किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करने के बाद बार-बार e-केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
• बैंक से डिजिटल केसीसी के माध्यम से अधिकतम 02 लाख रुपये का लोन बिना किसी दस्तावेज के पात्रतानुसार उसी दिन प्राप्त किया जा सकता है.
• कृषि और कृषि से संबंधित विभाग की सभी योजनाओं में सब्सिडी का लाभ उपलब्ध हो सकेगा.
• किसानों को फसली लोन और फसल बीमा की क्षतिपूर्ति और आपदा राहत पाने में आसानी होगी.
• न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में किसानों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा.
• किसानों को संस्थागत खरीदारों से जुड़ कर अपनी फसलों का उचित दाम लेने में सुविधा होगी.
• फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद कोई भी डाटा, रियल टाइम खतौनी के माध्यम से अपडेट होकर फार्मर रजिस्ट्री में अपडेट प्राप्त होता रहेगा.
• फार्मर रजिस्ट्री और अन्य अपडेट होने से किसानों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने में सहायता प्राप्त हो सकेगी.
§देश में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं. इसमें पहले ई-केवाईसी करा कर काम हो जाया करता था. लेकिन अब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करनी होती है. जिसके बाद से अब हर किसान को एक यूनिक आईडी मिलेगी. कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान समेत अन्य कृषि योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री को जरूरी बताते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस काम को पूरा करने के लिए कहा है. भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए किसानों को नहीं दिया जाएगा.

