§֍:पुराने कार्यालय ने 4 प्रधानमंत्री , 24 साल तक सत्ता दी- रंजीत रंजन§ֆ:नए कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि 24 अकबर रोड कार्यालय ऐतिहासिक था और ऐतिहासिक रहेगा. इस कार्यालय ने हमें 4 प्रधानमंत्री दिए, हम 24 साल तक सत्ता में और 22 साल तक विपक्ष में रहे.
§֍:तस्वीरों के जरिए दिखेगा कांग्रेस का इतिहास§ֆ:पूरी इमारत में तस्वीरों के जरिए कांग्रेस के इतिहास को उकेरा गया है. इन तस्वीरों में गांधी परिवार से अनबन वाले, कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी जगह दी गई है. इनमें नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद सरीखे नेता शामिल हैं.§कांग्रेस ने आज अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन कर दिया है. सोनिया गांधी ने इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहे. कांग्रेस के नए मुख्यालय पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड है. इस कार्यालय का नाम ‘इंदिरा भवन’ रखा गया है, लेकिन इसके पहले ही वहां कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां ‘सरदार मनमोहन सिंह भवन’ के पोस्टर लगा दिए. इसने इस कार्यालय के नाम को लेकर एक नया विवाद छेड़ दिया है.
इंदिरा भवन
— Congress (@INCIndia) January 15, 2025
लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव पर बना कांग्रेस का नया मुख्यालय।
कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को खुद में संजोए, यहां की दीवारें सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देश प्रेम की महागाथा बयां कर रही हैं।… pic.twitter.com/sxV9RJW2Ez

